| खुशखबरीः जापानी गुड़िया को आपके शहर तक लाएगी जर्मन कंपनी by puneetmafia on 03 May, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | खुशखबरीः जापानी गुड़िया को आपके शहर तक लाएगी जर्मन कंपनी on 03 May, 2013 - 08:00 PM | |
इंदौर। इंदौर और भोपाल में मेट्रो, मोनो या फिर एलआरटीसी प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए 6 मई को जर्मन कंपनी एलआरटीसी और नगरीय प्रशासन विभाग के बीच करार होगा। विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। कंपनी के अधिकारी पांच मई को राजधानी पहुंचेंगे तथा विभाग के ओएसडी कमल नागर के साथ करार पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद कंपनी डीपीआर बनाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर देगी। गौरतलब है कि 25 अप्रैल को डीपीआर के लिए जर्मन कंपनी एलआरटीसी और भारतीय कंपनी रोहित एसोसिएट के संयुक्त उपक्रम को राज्य शासन ने मंजूरी दी थी। अब यह संयुक्त उपक्रम नौ महीने यानी जनवरी 2014 में डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को सौंपेगी। कंपनी इसमें प्रोजेक्ट के लिए निवेशक व निवेश योग्य धनराशि जुटाने के तरीके भी बताएगी। | ||