| जम्मूतवी एक्सप्रेस के कैटरिंग संचालक पर कार्रवाई की मांग by RailXpert on 09 May, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | जम्मूतवी एक्सप्रेस के कैटरिंग संचालक पर कार्रवाई की मांग on 09 May, 2013 - 03:00 PM | |
जमशेदपुर : पिछले दिनों जम्मूतवी एक्सप्रेस के कैटरिंग सर्विसेज का खाना खाकर यात्रियों के बीमार पड़ने के मामले को गंभीरता से लेते हुए आजसू पार्टी जमशेदपुर महानगर समिति के नेता शम्भू चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को टाटानगर स्टेशन पर प्रदर्शन कर स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कैटरिंग संचालक पर कार्रवाई की मांग की गई। शंभू ने कहा कि औटीक होटल एंड रिर्सोटस प्राइवेट लि. नामक कैटरिंग सर्विस के कर्मचारी द्वारा ट्रेन में मीनू प्रिंटिंग दर से ज्यादा पैसा वसूला गया। उन्होंने कहा कि कैटरिंग सर्विसेज को काली सूची में डाला जाये। साथ ही विषाक्त भोजन परोसने के मामले में संचालक पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाये। मांगें पूरी नहीं होने पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक आर चौधरी ने मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। | ||