| ट्रेनों में चेन पुलिंग रोकने के लिए जांच by riteshexpert on 09 September, 2012 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | ट्रेनों में चेन पुलिंग रोकने के लिए जांच on 09 September, 2012 - 12:01 PM | |
रतलाम. चेन पुलिंग की वजह से ट्रेनों में हो रहे विलंब को देखते हुए रतलाम मंडल में शनिवार से जांच अभियान शुरू किया गया। इसमें आरपीएफ व कमर्शियल विभाग की टीमों ने ट्रेनों में घुमकर जांच-पड़ताल शुरू की। बिना वजह चेन पुलिंग होने पर संबंधित यात्री या अन्य के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान पांच दिन तक चलेगा। पश्चिम रेलवे मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के बाद रतलाम मंडल में शनिवार दोपहर से अभियान की शुरूआत की गई। पहले दिन एडीआरएम संजय अग्रवाल तथा सीनियर डीसीएम जीएम नॉयर के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनस देहरादून एक्सपे्रस से रवाना हुआ। रतलाम से गोधरा तक कोचों में घुमकर जांच की गई। हालांकि पहले दिन कोई चेन पुलिंग का कोई प्रकरण सामने नहीं आया। | ||