| दलाल बेचते उद्योग नगरी की जनरल सीट by RailXpert on 24 August, 2013 - 08:57 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | दलाल बेचते उद्योग नगरी की जनरल सीट on 24 August, 2013 - 08:57 PM | |
प्रतापगढ़। स्टेशन से मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी की एक-एक सीट दलाल बेंच लेते हैं। गाड़ी के प्लेटफार्म पर आते ही दर्जनों की संख्या में दलाल और बाहरी लोग जनरल डिब्बे में घुस जाते हैं और सीटों पर कब्जा कर लेते हैं। जब यात्री भीतर पहुंचते हैं तो उन्हें बैठने के लिए भी सीट नहीं मिलती है। इसके बाद सौदेबाजी शुरू हो जाती है। यदि किसी ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी जाती है। | ||