| बंसल 'मामा' को मिला अभयदान, सिंगला के संपर्क में था रेलमंत्री का प्राइवेट सेक्रेटरी by RailXpert on 06 May, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | बंसल 'मामा' को मिला अभयदान, सिंगला के संपर्क में था रेलमंत्री का प्राइवेट सेक्रेटरी on 06 May, 2013 - 12:00 PM | |
रेल मंत्री पवन बंसल ने रविवार देर रात कोर ग्रुप की बैठक के बाद राहत की सांस ली। कुछ यही हाल कानून मंत्री अश्विनी कुमार का भी था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निवास 7, रेसकोर्स पर शाम को हुई कोर ग्रुप की बैठक के ठीक पहले रक्षा मंत्री एके एंटनी और सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष से भेंट की। इस मुलाकात में ही यह लगभग तय हो गया था कि पार्टी दबाव के आगे नहीं झुकेगी और अपने दोनों मंत्रियों से इस्तीफा नहीं लेगी। | ||