| मेट्रो की तर्ज पर मिलेगा रिचार्जेबल प्लेटफार्म कार्ड by railgenie on 29 August, 2013 - 11:57 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | मेट्रो की तर्ज पर मिलेगा रिचार्जेबल प्लेटफार्म कार्ड on 29 August, 2013 - 11:57 AM | |
मेट्रो रेल की तर्ज पर रेलवे जल्द ही प्लेटफार्म टिकट कार्ड उतारने जा रहा है। यह कार्ड प्री-पेड होगा, जिसमें आपको हर समय अपनी सुविधानुसार बैलेंस रखना होगा। यानी जब भी आप पटना जंक्शन जायेंगे, प्लेटफार्म पर जाने से पहले आपको प्लेटफार्म टिकट काउंटर के सामने लाइन में धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जंक्शन के सभी गेटों पर लगी मशीन में आप अपना कार्ड स्वाइप करेंगे और उनको तत्काल प्लेटफार्म टिकट मिल जायेगा। | ||