| मेट्रो स्टेशन पर सिपाही से पिस्टल छीनने का प्रयास by railenquiry on 26 August, 2013 - 04:00 AM | ||
|---|---|---|
railenquiry | मेट्रो स्टेशन पर सिपाही से पिस्टल छीनने का प्रयास on 26 August, 2013 - 04:00 AM | |
नोएडा : सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार देर रात नशे में धुत एक युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। युवक ने सीआइएसएफ के एक जवान से पिस्टल छीनने का प्रयास किया और दूसरे जवान की वर्दी फाड़ दी। इस घटना के बाद सीआइएसएफ ने युवक को हिरासत में ले लिया और नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद युवक ने खुद को एक चैनल का पत्रकार बता दबाव बनाने का प्रयास किया। | ||