| रेलवे ओवरब्रिज: सेतु निगम की मनमानी, लाखों को परेशानी by Mafia on 02 May, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | रेलवे ओवरब्रिज: सेतु निगम की मनमानी, लाखों को परेशानी on 02 May, 2013 - 06:00 PM | |
बुलंदशहर : सेतु निगम की मनमानी और प्रशासन के हीलाहवाली के लाखों लोग परेशान हैं। नगर में निर्माणाधीन दो ओवरब्रिज के चलते यहां से हर दिन गुजरने वाले लाखों यात्री जिल्लत झेलने को मजबूर हैं। प्रशासन पिछले एक साल से वैकल्पिक मार्ग दुरूस्त करने का दावा कर रहा है, आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अक्सर जाम आम है। निगम और प्रशासन के रवैये से लोगों में उबाल है। नगर में निर्माणाधीन दो रेलवे ओवरब्रिज के कारण शहर जाम के गिरफ्त में है। प्रशासन व्यवस्था सुधारने को निगम को निर्देश दे रहा है, लेकिन निगम लगातार इसे दरकिनार करता आ रहा है। नगर के दो साइट डीएवी तिराहा और नुमाइश रेलवे फाटक पर एक वर्ष से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण चल रहा है। डीएवी तिराहेपर लगा सूचना पट्ट बताता है कि यहां से रोजाना करीब 4 लाख यात्री गुजरते हैं। नुमाइश फाटक पर यह आंकड़ा करीब दो लाख यात्रियों का है। प्रशासन ने सेतु निगम के समक्ष शर्त रखी थी कि निर्माण से पहले उन्हें साइड रोड बनाना होगा। लेकिन सेतु निगम शुरू से मनमानी रवैया दिखाता रहा। निगम ने वादा किया था कि गत वर्ष मानसून से पहले साइड रोड तैयार कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। प्रशासन के दबाव में मानसून बाद नुमाइश फाटक पर एक तरफ तो साइड रोड (एप्रोच रोड) बनाया गया, दूसरी तरफ का बड़ा हिस्सा छोड़ दिया गया। डीएवी तिराहे पर डीएवी पीजी कालेज के सामने रोड तो बना लेकिन इसके दूसरी तरफ, बीएसए कार्यालय एवं शिकारपुर रोड की तरफ छोड़ दिया गया। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। जगह-जगह मिट्टी की खुदाई, मार्ग के नाम पर गड्ढ़े, लोहे के भारी उपकरणों के बेतरतीब रख-रखाव के कारण डीएवी तिराहे पर यातायात व्यवस्था पूरी चरमराई गई है। हाल में बीएसए कार्यालय के तरफ भी पिलर निर्माण शुरू कर दिया गया है लेकिन एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। इन साइटों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। | ||