| रेलवे का भी अपना चैनल डिश टीवी से चल रही बात by greatindian on 19 February, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | रेलवे का भी अपना चैनल डिश टीवी से चल रही बात on 19 February, 2013 - 03:00 PM | |
ट्रेनों के परिचालन की अध्यतन स्थिति की जानकारी हमेशा से रेलयात्रियों के लिए सिरदर्द रहा है. यात्रियों की इसी परेशानी के स्थायी समाधान के लिए पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल ने ‘रेल पटना’ नाम से चैनल खोलने की योजना बनायी है. इस चैनल पर पूर्व-मध्य रेल, दानापुर द्वारा पटना जंक्शन पर केबल टीवी, मोबाइल व एलक्ष्डी बोर्ड के माध्यम से करेंट ट्रेन रनिंग पोजिशन मुहैया करायी जायेगी. यह व्यवस्था वर्तमान रेलवे पूछताछ व सूचना प्रणाली के अलावे होगी.डिश टीवी से चल रही बात पटना के तीन प्रमुख केबल ऑपरेटर के माध्यम से घर-घर तक ‘रेल पटना’ चैनल को पहुंचाया जायेगा. इसके लिए डिश टीवी, एयरटेल व टाटा स्काइ से भी बात की जा रही है. रेल प्रशासन की मंशा डीटीएच के माध्यम से उन घरों तक भी पहुंचने की है, जहां केबल टीवी की जगह डीटीएच लगा हुआ है. बाद में ये सारी जानकारी एन्ड्राएड 3जी मोबाईल धारकों के लिए भी उपलब्ध करायी जायेगी. | ||