| विज्ञापन से मेट्रो की आय कम, किराया बढ़ाने की तैयारी by AllIsWell on 28 April, 2013 - 08:00 AM | ||
|---|---|---|
AllIsWell | विज्ञापन से मेट्रो की आय कम, किराया बढ़ाने की तैयारी on 28 April, 2013 - 08:00 AM | |
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : मेट्रो किराए में रियायत देने के लिए सरकार की ओर से डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) को भले ही विज्ञापन तथा अन्य स्रोतों से राजस्व कमाने की छूट मिली हो, लेकिन डीएमआरसी के अधिकारी इसका उपयोग करने के बजाय यात्रा किराया बढ़ाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। शायद यही वजह है कि कभी विज्ञापनों से अटे पड़े रहने वाले मेट्रो स्टेशन पिछले एक वर्ष से खाली पड़े हैं। डीएमआरसी इनपर विज्ञापन लगाने के लिए गंभीरता भी नहीं दिखा रही है, लेकिन यात्रा किराए बढ़ाने के लिए उत्सुक जरूर है। इससे डीएमआरसी को प्रति वर्ष 45 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं,यात्रा किराया बढ़ाने पर यात्रियों की जेब कटना तो तय है। | ||