| सुदर्शन एक्सपे्रस स्पेशल ट्रेन मुम्बई रवाना by greatindian on 09 September, 2012 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | सुदर्शन एक्सपे्रस स्पेशल ट्रेन मुम्बई रवाना on 09 September, 2012 - 12:01 PM | |
बिजयनगर (अजमेर)। मुम्बई में रविवार से शुरू हो रहे अखिल भारतीय प्राज्ञ जैन युवा मण्डल के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर सुदर्शन एक्सपे्रस स्पेशल ट्रेन शनिवार दोपहर यहां से रवाना हुई। बिजयनगर की समाजसेविका चन्द्रकला पोखरना ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।ट्रेन को रवाना करते समय पन्ना गुरू की पावन धरा बिजयनगर स्टेशन पर वातावरण अत्यंत उत्साहजनक व धर्ममय था। अधिवेशन मुम्बई के बोरीवली में जैनाचार्य सुदर्शनलाल महाराज के सान्निध्य में होगा। अधिवेशन में भाग लेने के लिए सभी स्थानों से श्रद्धालु शनिवार प्रात: बिजयनगर में एकत्रित हुए।उन्होंने कस्बे के महावीर भवन में जैन साध्वी महासती कमलप्रभा के सान्निध्य में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद महासती से मंगलपाठ ग्रहण कर बिजयनगर रेलवे स्टेशन पर आए। जैन सन्त पन्नालाल महाराज, जैनाचार्य सोहनलाल महाराज व सुदर्शन लाल महाराज का जयघोष करते हुए सुदर्शन एक्सपे्रस से मुम्बई के लिए प्रस्थान किया।श्रीमती रतनकंवर नाथूलाल पोखरना चेरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी चन्द्रकला पोखरना ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर बिजयनगर से रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय जैन समाज, नानक श्रावक समिति, प्राज्ञ युवा मण्डल सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। कस्बे से लगभग 1750 धर्मावलम्बियों से लदी स्पेशल टे्रन के बिजयनगर कस्बे से पहली बार प्रस्थान करने को लेकर कस्बे के लोगों में उत्सुकता थी। सैकड़ों लोगों ने स्टेशन पहुंच कर टे्रन में जाने वाले लोगों को विदाई दी। | ||