| 'नन इंटरलॉकिंग' के कारण ट्रेनें बाधित by puneetmafia on 20 March, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | 'नन इंटरलॉकिंग' के कारण ट्रेनें बाधित on 20 March, 2013 - 06:00 PM | |
सीतामढ़ी रेलखंड को जंक्शन के मेन लाइन से जोड़ने के लिए मंगलवार को नन इंटरलॉकिंग कार्य किया गया। इस कार्य के लिए तीन बार एक-एक घंटे का ब्लॉक दिया गया। जिससे दिन भर ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त रहा। स्थानीय जंक्शन से खुलने व दूर दराज से आने वाली ट्रेनें जहां-तहां फंसी रहीं। नन इंटरलॉकिंग हाजीपुर मुख्यालय से डिप्टी सीओएम पलानिंग व क्षेत्रीय अधिकारी कैंप किए हुए हैं। दोनों अधिकारी पैनल केबिन व सिग्नल के रिले रूम में जायजा लेते रहे।जहां-तहां फंसी रहीं ट्रेनेंरामदयालुनगर में वैशाली एक्सप्रेस एक घंटे, कुढ़नी व तुर्की में पूर्वाचल एक्सप्रेस दो घंटे, गोरौल में छपरा-टाटा एक्सप्रेस दो घंटे, नारायणपुर अनंत में टाटा-छपरा एक्सप्रेस एक घंटे, सिलौत में वैशाली एक्सप्रेस आधा घटा, जंक्शन पर ब्रांदा एक्सप्रेस दो घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आधा घंटा, गोरखपुर जाने वाली सवारी ट्रेन 4 घंटे फंसी रही। | ||