| - पूरी हो गई मुराद, शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू - Amar Ujala by greatindian on 22 April, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | - पूरी हो गई मुराद, शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू - Amar Ujala on 22 April, 2013 - 09:00 PM | |
इटावा। जिले के बाशिंदों की अरसे से चली आ रही कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग शनिवार से पूरी हो गई। रेल मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अप एवं डाउन नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस का इटावा रेलवे स्टेशन पर शनिवार से ठहराव कर दिया गया। अब यह ट्रेन नियमित रूप से यहां रुकेगी। इस ट्रेन से नई दिल्ली व कानपुर जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। शनिवार को ट्रेन इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद सांसद प्रेमदास कठेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। | ||