| - प्लेटफार्म पर कीचड़, डीआरएम का पारा चढ़ा - Amar Ujala by nikhilndls on 22 April, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | - प्लेटफार्म पर कीचड़, डीआरएम का पारा चढ़ा - Amar Ujala on 22 April, 2013 - 06:00 PM | |
बरेली। बृहस्पतिवार की रात जंक्शन के यार्ड में शंटिंग के दौरान आला हजरत एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतर जाने के मामले में यहां जांच को पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर चार पर कीचड़ देखा तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जताई और एसएस को तुरंत सफाई और मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम सुनील माथुर शनिवार को कार से यहां पहुंचे। जंक्शन के बाहर गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे स्टेशन प्रबंधक के दफ्तर में गए। वहां से उन्हें साथ लेकर पूर्वी ब्रिज से होकर प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे। दुकानदारों की रेट लिस्ट देखी। प्लेटफार्म के टूटे फर्श के गड्ढों में खुली पड़ी टंकी का पानी बहकर इकट्ठा हो गया था। पूरे प्लेटफार्म पर इससे कीचड़ फैल गया था। प्लेटफार्म की यह हालत देखकर डीआरएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने फौरन इसे ठीक कराने को कहा। | ||