| 11 को बरेली जंक्शन पहुंचेगी साइंस ट्रेन by eabhi200k on 08 May, 2013 - 03:01 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | 11 को बरेली जंक्शन पहुंचेगी साइंस ट्रेन on 08 May, 2013 - 03:01 AM | |
जागरण संवाददाता, बरेली : भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही साइंस ट्रेन 11 मई को सुबह साढ़े चार बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इसमें पर्यावरण के बदलाव, सुरक्षित वातावरण, ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारियां भी होंगी। लोगों के देखने के लिए ट्रेन बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म एक की साइडिंग पर खड़ा किया जाएगा। ट्रेन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। कुल 16 कोच वाली इस ट्रेन के 13 कोच में विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनी एवं जानकारियां उपलब्ध होंगी। ट्रेन में मौजूद स्टाफ उनके बारे में दर्शकों की जिज्ञासा को शांत करेंगे। इसके बाद 13 मई को यह ट्रेन रात 11 बजे बरेली जंक्शन से आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। विज्ञान रेल की शुरुआत नौ अप्रैल को गांधीनगर से हुई है। यह जानकारी स्टेशन प्रबंधक आदिल जियासिद्दीकी ने दी है। | ||