| 6600 रुपये में 12 दिन तीर्थाटन by riteshexpert on 09 July, 2013 - 12:01 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | 6600 रुपये में 12 दिन तीर्थाटन on 09 July, 2013 - 12:01 PM | |
कानपुर, एक प्रतिनिधि: सुदूर स्थापित सिद्धपीठों के दर्शन करने की मन में अभिलाषा है तो रेलवे उसे पूरा कराने जा रहा है। 11 रात और 12 दिन के सफर में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए रेलवे विशेष ट्रेन चला रहा है। इसके लिए आरक्षण शुरू कर दिया गया है। प्रति यात्री 6600 रुपये में रेलवे रहने-खाने की सुविधा भी देगा। यह ट्रेन 18 अगस्त को दिल्ली के सफदरगंज से रवाना होगी। | ||