| 74 मेट्रो टनल की खुदाई की निगरानी एक साथ by railenquiry on 03 June, 2013 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | 74 मेट्रो टनल की खुदाई की निगरानी एक साथ on 03 June, 2013 - 04:00 PM | |
मेट्रो के तीसरे चरण के दौरान जगह-जगह चल रही टनल की खुदाई कार्य की निगरानी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सेंट्रलाइज्ड डाटा मैनेजमेंट सिस्टम लगाया है। मेट्रो के निदेशक (जन संपर्क) अनुज दयाल के मुताबिक टनल की खुदाई कंप्यूटराइज्ड तरीके से टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के जरिए हो रही है, जिसकी मॉनिटरिंग अभी प्रत्येक साइट पर अलग-अलग तरीके से हो रही थी। सभी रिपोर्टेँ साथ नहीं मिल पाती थीं। जिससे कभी किसी तालमेल की जरूरत हो तो मौके पर नहीं हो पाता था। इसलिए डीएमआरसी ने सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लगाया है। इसके लग जाने से प्रत्येक टनल की खुदाई पर एक साथ नजर रखना संभव होगा। खुदाई के दौरान अगर नीचे के कंपन से निर्माण स्थल के आसपास किसी चीज को नुकसान पहुंचता है या मशीन सही तरीके से नक्शे के अनुसार खुदाई कार्य कर रही है या नहीं सबका पता झट से चल जाएगा। सेंट्रलाइज्ड डाटा मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए खुदाई कार्य की 3डी तस्वीरें सामने आएंगी। जिसे कहीं बैठे कोई भी अधिकारी देख सकता है। सिस्टम से प्राप्त रिपोर्ट को मैसेज, ईमेल के जरिए भेज अगर किसी विशेषज्ञ की राय लेनी हो तो वह तुरंत ली जा सकती है। | ||