| cbi to question to pawan bansal in railway promotion scam - पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, by greatindian on 14 May, 2013 - 04:00 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | cbi to question to pawan bansal in railway promotion scam - पवन बंसल के खिलाफ सबूत जुटा रही सीबीआई, on 14 May, 2013 - 04:00 PM | |
नई दिल्ली. रेल घूसकांड मामले में पूर्व रेल मंत्री से पूछताछ से पहले सीबीआई उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती है। इसके बाद ही उनसे पूछताछ की जाएगी। सीबीआई ने सोमवार को रेलवे मंत्रालय के दो अधिकारियों से पूछताछ की। जांच एजेंसी ने प्रमोशन, ट्रांसफर और टेंडर से जुड़ी फाइलें जांच के लिए जब्त कर ली हैं। इस मामले में अब नई एफआईआर दर्ज की जा सकती हैं। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि सीबीआई पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल से कभी भी पूछताछ कर सकती है। | ||