| facebook page indian railway - फेसबुक के सहारे अब जनता के और करीब होगी भारतीय रेल by railgenie on 09 April, 2013 - 08:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | facebook page indian railway - फेसबुक के सहारे अब जनता के और करीब होगी भारतीय रेल on 09 April, 2013 - 08:00 AM | |
बिलासपुर. सोशल मीडिया के असर ने भारतीय रेल को भी प्रभावित किया है। शायद यही वजह है कि अब रेलवे भी इससे जुड़ने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोनों को फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनाने के लिए कहा है। ये प्रोफाइल शिकायतें दर्ज करने या जानने के लिए नहीं, बल्कि जोन की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए होगा। हर जोन का अपना अलग प्रोफाइल होगा। इसमें जनता के लिए जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी। फेसबुक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल ने एसईसीआर सहित सभी जोन के जीएम को फेसबुक में प्रोफाइल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। | ||