| एनाउंसमेंट से फिल्म प्रमोशन का नया फंडा by sushil on 12 July, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
sushil | एनाउंसमेंट से फिल्म प्रमोशन का नया फंडा on 12 July, 2013 - 06:00 PM | |
मुम्बई. लोकल गाडिय़ों के एनाउंसमेंट के बैकग्राउंड में अगर आपको फिल्म भाग मिल्खा भाग के गाने सुनाई देने लगे तो चौंकिएगा मत, क्योंकि ये फिल्म प्रमोशन का नया फंडा है, जिसे रेलवे ने हाल ही में शुरू किया है. राजस्व अर्जन को बढ़ावा देने के लिए उद्घोषणा के बीच में फिल्म या सीरियलों के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं. इस विज्ञापन के तहत एक मिनट के विज्ञापन के लिए दस हजार रुपये लिए जा रहे हैं. इस योजना की शुरुआत पिछले वर्ष हुई. एक वर्ष के अंदर रेलवे को इससे लगभग 30 लाख रूपए की आय हुई. | ||