| काठगोदाम एक्सप्रेस से टकराई रोडवेज़ बस by railenquiry on 09 August, 2013 - 05:59 AM | ||
|---|---|---|
railenquiry | काठगोदाम एक्सप्रेस से टकराई रोडवेज़ बस on 09 August, 2013 - 05:59 AM | |
देहरादून: रेलवे की भारी लापरवाही के चलते काठगोदाम एक्सप्रेस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसा, तड़के करीब चार बजे हुआ। टक्कर लगने से बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस चालक-परिचालक और 27 यात्रियों को चोटें आई। सभी को उपचार के बाद दूसरी बस से टनकपुर रवाना किया गया। घटना से ढाई घंटा रेल यातायात बंद रहा। सुबह करीब पांच बजे दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी सवा दो घंटा देरी से रवाना हुई। आरोपी गेटमैन के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच बैठा दी है। साथ ही, लापरवाही के आरोप में काठगोदाम एक्सप्रेस के चालक व सह-चालक को निलंबित कर दिया है। गेटमैन आशाराम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। | ||