| जंक्शन पर पेयजल को लेकर हंगामा, तोड़ी टोटी by puneetmafia on 21 May, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | जंक्शन पर पेयजल को लेकर हंगामा, तोड़ी टोटी on 21 May, 2013 - 03:00 PM | |
प्रतापगढ़ रेलवे जंक्शन पर पेयजल के लिए वैसे तो कई जगह नल लगे हुए हैं, लेकिन नलों से पानी नहीं निकल रहा है। इस भीषण गर्मी में ट्रेनों से यात्रा करने के साथ गंतव्य तक जाने के लिए गाड़ी का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को दिन में बारह बजे एक ट्रेन आई तो उसके यात्री प्यास से तड़प रहे थे। जब यात्रियों को टोटी से पानी नहीं मिला तो वे उसी पर अपना गुस्सा उतारने लगे। | ||