| ट्रेन डकैती की बड़ी साजिश बेनकाब by riteshexpert on 23 April, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | ट्रेन डकैती की बड़ी साजिश बेनकाब on 23 April, 2013 - 12:00 PM | |
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात आठ डकैतों को गिरफ्तार कर ट्रेन डकैती की एक बड़ी साजिश बेनकाब कर दिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से सात तमंचे, 11 कारतूस और चार देसी बम बरामद हुए हैं। डकैती की योजना बनाने वाले यह आठों बदमाश बिहार के रहने वाले हैं। इन सभी ने विभिन्न जिलों में लूट और डकैती की दर्जन भर से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। | ||