| ट्रेन पर पथराव by RailXpert on 17 February, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | ट्रेन पर पथराव on 17 February, 2013 - 03:00 PM | |
बसवा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो ट्रेनों के यात्रियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी के यात्रियों ने हिसार-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे पर पत्थर फेंककर चार खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। शीशे के टुकड़े लगने से कुछ यात्रियों के हल्की चोटें आई हैं। पथराव करने वाले लोग इंटरसिटी ट्रेन में सवार होकर अलवर की ओर रवाना हो गए। सूचना पर आरपीएफ व स्टेशन कर्मचारियों ने उन्हें तलाश किया, लेकिन वे नहीं मिले। | ||