| पूर्व मध्य रेल के अन्य चार मंडलों की तुलना में धनबाद की टेनें दुरुस्त हैं by TrustMe on 17 February, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
TrustMe | पूर्व मध्य रेल के अन्य चार मंडलों की तुलना में धनबाद की टेनें दुरुस्त हैं on 17 February, 2013 - 12:00 PM | |
धनबाद : पूर्व मध्य रेल के अन्य चार मंडलों की तुलना में धनबाद की टेनें दुरुस्त हैं। पंखे, बल्ब और एसी से जुड़ी शिकायतें नहीं हैं। इस व्यवस्था को बरकरार रखें। गर्मी से पहले जिन टेनों में पंखे खराब हैं या बल्ब नहीं हैं, उन्हें ठीक कर लें। यह निर्देश मुख्य विद्युत अभियंता चंद्रशेखर झा ने दिया। वह शनिवार को धनबाद रेलवे यार्ड में खड़ी टेनों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने धनबाद से खुलनेवाली मेल-एक्सप्रेस व पैसेंजर टेनों का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के क्रम में पूरे रेल मंडल में स्पेशल ड्राइव चलाकर बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण की बात कही। मौके पर सीनियर डीईई जी एससी चौधरी, जेई नित्यानंद तिवारी आदि थे। | ||