| बेपटरी मालगाड़ी से बाधित हुआ था रेलमार्ग, अब हुआ सामान्य by messanger on 04 August, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
messanger | बेपटरी मालगाड़ी से बाधित हुआ था रेलमार्ग, अब हुआ सामान्य on 04 August, 2013 - 06:01 PM | |
शुक्रवार को भिलाई स्टेशन के पास मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने से ठप हुआ नागपुर हावड़ा रूट फिर चालू हो गया। रेल प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर काम करके शनिवार तड़के 3 बजे अप लाइन व सुबह 9 बजे डाउन लाइन को शुरू कर दिया गया। इसके बाद नागपुर-हावड़ा रूट से ट्रेनों का आवागमन सुचारु तरीके से शुरू हो गया। हालांकि शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शनिवार की तड़के 3 बजे तक 16 घंटे नागपुर-हावड़ा मार्ग बंद रहने से शनिवार की नागपुर की ओर आनेवाली दर्जनों गाडिय़ां घंटों लेट रहीं। नागपुर से बिलासपुर जानेवाली 12856 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी। | ||