| भूस्खलन से टनल में फंसी ट्रेन by greatindian on 07 August, 2013 - 09:01 PM | ||
|---|---|---|
greatindian | भूस्खलन से टनल में फंसी ट्रेन on 07 August, 2013 - 09:01 PM | |
दरसू इलाके में भूस्खलन के कारण मलबा गिरने से नीचे स्थित जम्मू-ऊधमपुर रेल सेक्शन की टनल नंबर 16 क्षतिग्रस्त हो गई। मलबा गिरने की कोई जानकारी न होने के कारण सुबह टनल से गुजरी एक्सप्रेस मलबे से टकरा कर पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। ऊधमपुर से डीएमयू मंगवा कर सभी यात्रियों को वापस ऊधमपुर पहुंचाया गया। टनल में फंसे सभी डिब्बों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि इंजन को निकालने का काम समाचार लिखे जाने तक जारी था। मलबा गिरने की वजह से ऊधमपुर जम्मू रेल सेक्शन बंद होने के कारण मालवा एक्सप्रेस को रद कर दिया गया, जबकि बाकी सभी ट्रेनों को जम्मू में ही टर्मिनेट कर वहां से रवाना किया। | ||