| माओवादियों का झारखंड- बिहार बंद, उड़ायी रेल पटरी by railgenie on 07 April, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | माओवादियों का झारखंड- बिहार बंद, उड़ायी रेल पटरी on 07 April, 2013 - 09:00 AM | |
बिहार के पूर्व मध्य रेलवे जोन अंतर्गत सोनपुर मंडल में मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेलखंड पर नक्सलियों ने आज तड़के विस्फोट कर घोसवर गांव के पास रेल पटरी को उड़ा दिया जिसके कारण तीन घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात बाधित रहा.रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर घोसवर गांव के पास नक्सलियों ने विस्फोट कर लगभग आधा फुट पटरी उड़ा दी. पटरी टूटने के कारण सुबह 5.50 बजे से 9.20 बजे तक इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. | ||