| राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से सूमो चूर by messanger on 27 March, 2013 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
messanger | राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से सूमो चूर on 27 March, 2013 - 09:00 AM | |
पटना सिटी : दीदारगंज थाना अन्तर्गत दीदारगंज रेलवे हाल्ट पर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे ट्रैक में फंसी सफेद रंग की टाटा सूमो अप में आ रही गोहाटी-दिल्लीराजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा कर चूर-चूर हो गयी। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगायातब तक इंजन में फंसी सूमो आधा किलोमीटर तक घसीटा चुकी थी। गुरुका बाग के समीप ट्रेन के रुकते हीयात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जीआरपी व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गयी। राहत की बात यह कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। देर रात तक रेल परिचालन बाधित रहा। | ||