| रेल का सफर आज से महंगा by eabhi200k on 03 April, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | रेल का सफर आज से महंगा on 03 April, 2013 - 06:00 AM | |
चंडीगढ़। शताब्दी से लेकर सभी सुपरफास्ट ट्रेनों में का किराया सोमवार से दस से पचास रुपये तक महंगा हो जाएगा। शताब्दी में जहां कम से कम किराया पांच सौ रुपये को छू गया है, वहीं अधिकतम किराए मेें पचास रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। ऐसा रिजर्वेशन और सुपरफास्ट चार्ज बढ़ने की वजह से हो रहा है।शताब्दी में एसी चेयरकार का किराया 30 रुपये बढ़ जाएगा, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 50 रुपये बढ़ेगा। इसी तरह से चंडीगढ़ से विभिन्न शहरों के लिए ट्रेन का सफर भी एक अप्रैल से 10 से 40 रुपये तक महंगा हो जाएगा।चंडीगढ़ से चलने वाली अधिकतर ट्रेनें सुपरफास्ट हैं। ऐसे में रिजर्वेशन के बढ़े हुए चार्ज देने के साथ-साथ यात्रियों को बढ़े हुए सुपरफास्ट चार्ज भी देने होंगे। | ||