| रेल कारखाना शुक्रवार को 151 साल का हो जाएगा by puneetmafia on 08 February, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | रेल कारखाना शुक्रवार को 151 साल का हो जाएगा on 08 February, 2013 - 03:00 PM | |
रेल कारखाना शुक्रवार को 151 साल का हो जाएगा। इस दौरान स्थापना दिवस पर अपना गौरवशाली इतिहास में उपलब्धियों के कई झंडे गाड़ रखे हैं। एक समय था जब कारखाना वाष्पचालित इंजनों की मरम्मत कर प्रसिद्धि पाई थी।लेकिन 150 सालों के बीते अतीत में विश्व प्रसिद्ध उपलब्धियों के साथ आज शिखर पर है। जमालपुर रेल इंजन कारखाना आज सभी प्रकार के नए उत्पादनों की चतुर्दिक आयामों को पार करता हुआ देश के उन सभी रेलवे कल-कारखानों के अव्वल श्रेणी में पहुंच गया है जहां विरले को ही वह नसीब है। कारखाना बीएलसी वैगन, बॉक्स एन एचएल, स्टेनलेस स्टील वैगन, वीभीजेडआई, ब्रेन भान, आइसीएफ बोगी, 140 टन क्रेन, 20 टन डीजल क्रेन, जमालपुर जैक जैसे निर्माण कार्य सफलता पूर्वक करने का इतिहास रचा है। वहीं, टावर कार, पीओएच, एसआरएमआर, एसपीएल एमएसआर के साथ एचसीसी बोगी का इन्फांस्ट्रक्चर तैयार कर कार्य कर रहा है। जिसमें एमके 50 ड्राफ्ट गियर कंपोनेंट के रासायनिक विश्लेषण का काम भी प्रगति पर है। | ||