| लखनऊ:पूरा हुआ प्लान, अब जमीन पर शुरू होगा काम - Amar Ujala by Jitendar on 15 June, 2013 - 04:01 AM | ||
|---|---|---|
Jitendar | लखनऊ:पूरा हुआ प्लान, अब जमीन पर शुरू होगा काम - Amar Ujala on 15 June, 2013 - 04:01 AM | |
पूरा हुआ प्लान, अब जमीन पर शुरू होगा काम Lucknow | अंतिम अपडेट 14 जून 2013 5:30 AM IST पर लखनऊ। राजधानी में मेट्रो रेल को लेकर हाई पॉवर कमेटी, डीएमआरसी और मेट्रो सेल के बीच अहम बैठक शुक्रवार को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में न केवल मेट्रो रेल के फाइनल रूट का एलान होगा बल्कि स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) और मेट्रो एक्ट को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बैठक को लेकर पिछले करीब एक महीने से डीएमआरसी और मेट्रो सेल के पदाधिकारियों की कवायद जारी थी। बैठक के बाद मेट्रो को लेकर सभी कागजी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। इसके बाद इस परियोजना को केवल जमीन पर उतारना ही बाकी रहेगा। इसके साथ ही नगर विकास विभाग द्वारा तैयार मोबिलिटी प्लान को संशोधित किया जाएगा। केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता पाने के लिए जरूरी है कि मोबिलिटी प्लान में मेट्रो रेल का प्रावधान किया जाए। पहले तैयार किए गए प्लान में इसका प्रावधान नहीं किया गया है। इसलिए नए सिरे से मोबिलिटी प्लान तैयार करने के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुहर लग सकती है। फिलहाल 37 किलोमीटर का होगा रूट ः राजधानी में फिलहाल 37 किमी मेट्रो रेल चलाने के लिए डीएमआरसी ने खाका खींचना शुरू किया है, मगर इसमें कुछ बदलाव का प्रस्ताव स्पेशल सेल के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान रखा था। स्पेशल सेल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल चाहते हैं कि राजधानी में पूरी तरह से उपरिगामी मेट्रो चले ताकि खर्च बचाया जा सके। इस पर डीएमआरसी ने कुछ विकल्प खोजे हैं, जिनका प्रस्तुतीकरण मुख्य सचिव के समक्ष किया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो संचालन के लिए जो एक्ट बनना है, उसके प्रारूप को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इस एक्ट को कुछ इस तरह बनाया जाएगा कि इसमें पीपीपी और डीएमआरसी दोनों के ही वित्तीय प्रबंधन को शामिल किया जा सके। बैठक में स्पेशल पर्पज व्हीकल कमेटी का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। कमेटी किस तरह से काम करेगी, उसका नाम क्या होगा। इन सारे प्रस्तावों को शुक्रवार की बैठक में हरी झंडी दी जाएगी। | ||