| साइंस ट्रेन दे गई विज्ञान के अनगिनत पहलुओं की जानकारी by nikhilndls on 14 May, 2013 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | साइंस ट्रेन दे गई विज्ञान के अनगिनत पहलुओं की जानकारी on 14 May, 2013 - 06:00 AM | |
जागरण संवाददाता, बरेली : विज्ञान जगत से जुड़े अनगिनत पहलुओं की जानकारी देने निकली साइंस ट्रेन का बरेली का पड़ाव सोमवार समाप्त हो गया। आखिरी दिन दर्शकों के हुजूम ने सुबह से ही जंक्शन पर पहुंचना शुरू कर दिया। प्रदर्शनी देखने वालों को सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। ट्रेन इंचार्ज राघव पांडया ने बताया कि बरेली के छात्रों में विज्ञान के प्रति उत्साह देखकर काफी अच्छा लगा। सोमवार को 11 स्कूल के 724 छात्र, 62 टीचर्स, किड्स जोन में 248 बच्चे पहुंचे इसके साथ ही अन्य लोग भी भारी संख्या में आए। रात 11 बजे ट्रेन आजमगढ़ के लिए रवाना हो गई। | ||