| सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा रेलवे by nikhilndls on 13 May, 2013 - 03:00 PM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा रेलवे on 13 May, 2013 - 03:00 PM | |
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन की दीवार को लेकर रेल प्रशासन गंभीर नहीं है। मार्च माह में वॉशेबल एप्रेन बनाने के लिए तोड़ी गई दीवार काम पूरा होने के एक माह बाद भी नहीं बन पाई है। इसके अलावा प्लेटफार्म भी टूटा होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के साथ टूटी इस दीवार को लांघ कर कोई शरारती तत्व यात्रियों को नुकसान पहुंचा सकता है। | ||