| चालू हुए पांच उपकेंद्र, रोशन रहेंगे 35 रेलवे स्टेशन by railenquiry on 06 February, 2013 - 06:01 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | चालू हुए पांच उपकेंद्र, रोशन रहेंगे 35 रेलवे स्टेशन on 06 February, 2013 - 06:01 PM | |
मुगलसराय-लखनऊ रेलखंड के 35 स्टेशन अब दिन रात बिजली से रोशन रहेंगे। ऐसा पांच विद्युत उपकेंद्रों के बन जाने से संभव हुआ है। करीब 289 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर बिजली से चलने वाली रेलगाड़ियां सरपट दौड़ेंगी। इंजन बदलने का झंझट भी खत्म हो गया है। इससे यात्रियों का समय और विभाग का धन भी बचेगा। इस पूरे काम पर करीब 237 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। | ||