| रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें by railgenie on 01 February, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें on 01 February, 2013 - 09:00 PM | |
नई दिल्ली : यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। अंबाला-दिल्ली-अंबाला (04031/32) विशेष दैनिक ट्रेन पहली फरवरी से 31 मार्च के बीच सुबह 6:10 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 10:40 बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला से शाम 4:30 बजे चलकर रात 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, नौ स्लीपर, छह सामान्य तथा दो शयनयान कोच वाली यह ट्रेन सब्जी मंडी, आदर्श नगर, दिल्ली, नरेला, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र तथा शाहबाद मरकंडा स्टेशनों पर रुकेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-बठिंडा-दिल्ली सराय रोहिल्ला (04009/10) विशेष दैनिक ट्रेन 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आगामी 31 मार्च तक चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से सुबह सात बजे चलकर उसी दिन दोपहर 1:20 बजे बठिंडा पहुंचेगी।वापसी में यह ट्रेन बठिंडा से सुबह 5:50 बजे चलकर दिन के 11:40 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। एक द्वितीय, एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, पांच स्लीपर, छह सामान्य तथा दो शयनयान कोच वाली यह विशेष ट्रेन शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, मनसा तथा मौर स्टेशनों पर ठहरेगी। | ||