| विधायक से मारपीट, पत्नी से दुर्व्यवहार* हावड़ा-दानापुर एक्सप्रेस से जा रहे थे अगिआंव के विधायक by eabhi200k on 03 February, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | विधायक से मारपीट, पत्नी से दुर्व्यवहार* हावड़ा-दानापुर एक्सप्रेस से जा रहे थे अगिआंव के विधायक on 03 February, 2013 - 06:00 PM | |
भोजपुर के अगिआंव के भाजपा विधायक शिवेश कुमार के साथ दानापुर-हावड़ा 12352 में पटना सिटी के पास शुक्रवार की रात रेलकर्मियों ने मारपीट की और उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी की.घटना के बाद शनिवार की सुबह विधायक ने बख्तियारपुर जीआरपी को जानकारी दी. पुलिस ने कुमार का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए मामले को पटना जीआरपी को भेज दिया. इसके बाद पटना सिटी जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले में जीआरपी ने दो रेलकर्मियों पीके सिन्हा व सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है.विधायक ने मामले में टीटीइ अखिलेश कुमार, अजय एवं पंकज को नामजद आरोपित बनाते हुए अन्य 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. रेल एसपी सुरेश चौधरी ने बताया दो रेलकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने विधायक व उनकी पत्नी की मेडिकल जांच भी करायी.विधायक शिवेश कुमार पटना में जगदेव पथ के आंबेडकर पथ में रहते हैं. वे पत्नी और छह माह के बच्चे के साथ एक फरवरी की रात्रि दानापुर-हावड़ा ट्रेन के एसी कोच एबी दो में पटना से कोलकाता जा रहे थे. विधायक व उनकी पत्नी 17 और 18 नंबर बर्थ पर बैठे थे. इसी बीच पटना सिटी के पास सामने वाली बर्थ 13,14,15 एवं 16 पर कुछ युवक आये और वहां बैठ कर शराब पीने लगे. इसके साथ ही वे शोर भी करने लगे. | ||