| Sr. No. | Messages -RailEnquiry Admin |
|---|
| Sr. No | Topics -RailEnquiry Admin | |
|---|---|---|
| 2546 | Indian Railways News / एक अक्टूबर से बदल जाएगा रेल कर्मचारियों का रंग रूपon : Sep 26, 2016 - 23:20:48 PM |
|
|
भारत की रेल गाड़ियों की गति में परिवर्तन हुए, रेलवे स्टेशन का स्वरुप बदला, यात्रयों को नवीनतम सुवधियाएं दी गयीं तो रेल कर्मचारियों की वेश-भूषा भी बदलनी चाइये थी| रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसकी औपचारिक घोषणा रेल-बजट में करदी थी कि भारतीय रेल का पूरा रंग रूप बदलने जा रा है| 1 अक्टूबर से अंग्रेजों के ज़माने से चली आ रही यूनिफार्म को दरकिनार कर ऋतू बेरी तथा अन्य डिजाइनरो द्वारा तैयार की गयी यूनिफॉर्म्स में देखा जाएगा| रेलवे ने इसे अभी तक दिखाया तो नहीं है पर नई यूनिफॉर्म्स स्टेशन मास्टर, टी टी ई, लोको पायलट के साथ साथ कुलियों को भी पहनाई जाएगी| रेलवे टाइम-टेबल में इसे 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा पर अनिवार्य की तारीख तय नहीं की गई है| |
||
| 2547 | Indian Railways News / मोरादाबाद मंडल में ट्रेन नहीं चल पाती 100 की मि प्रति घंटे से तेज़on : Sep 26, 2016 - 23:22:25 PM |
|
|
एक तरफ टैल्गो के ट्रायल रन के दौरान 180 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार रेलवे ने छुई है वहीँ मोरादाबाद मंडल से गुजरने वाली सारी गाड़िया 100 किमी प्रति घंटे से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं| स्टेशन अधीक्षक का कहना है की वर्तमान रेलवे ट्रैक की स्थिति में ट्रेनों को 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ चला पाना नामुमकिन है| मोरादाबाद से होते हुए दिल्ली जाने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियां गुजरती हैं परंतु ट्रेनों की रफ़्तार चिंता का विषय बनी हुई है| ध्यान देने योग्य बात ये है की दिल्ली से चलकर मोरादाबाद तक ट्रेन फिर भी 110किमि प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार से आ जाती है पर मोरादाबाद से लखनऊ के बीच 100 किमी प्रति घंटे भी पार नहीं कर पाती, वहीँ निजामुद्दीन से आगरा के बीच 160 किमि प्रति घंटे तक की रफ़्तार गतिमान एक्सप्रेस पकड़ती है| गति बढ़ाने का लक्ष्य तो रखा गया है किन्तु धीरे धीरे- 2017 तक अभी 110 की मि तक लाने का प्रयास किआ जाएगा और 120 तक लाने में 2019 भी हो सकता है| भारत की सबसे तेज़ ट्रेनों के रूट का चयन करते समय मोरादाबाद मंडल को सोचा भी नहीं गया था| |
||
| 2548 | Indian Railways News / मेरठ रेलवे स्टेशन पे नौचंदी एक्सप्रेस में छात्रों की तोड़फोड़on : Sep 26, 2016 - 23:24:09 PM |
|
|
लखनऊ आबकारी पुलिस विभाग की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अतिरेकता में बहते हुए नौचंदी एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की तथा रेल के इंजन पर पथराव भी किया| अभ्यर्थियों की इस हरकत ने नौचंदी लिंक एक्सप्रेस के लोको पायलट को घायल भी कर दिया| सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली ये गाडी जो मुज़फ्फरनगर और मेरठ होकर गुजरती है मामला शांत होने के बाद देर रात में ही रवाना हो सकी| अभ्यर्थी बिना पुलिस लाठीचार्ज के नहीं माने और देर रात तक हंगामा करते रहे| नारेबाजी के साथ रिजर्वेशन सीटों को भी युवकों ने घुसकर अपने अधिगृहित कर लिया जिसकी वजह से यात्रयों को परेशानियों का सामना करना पड़ा| पुलिस ने किसी तरह से युवकों को जब डिब्बों से उतरा तो हंगामा फिर बढ़ा और कुछ ही देर में वे फिर से डिब्बों में वापस चले गए| ट्रेन के इंजन को पथराव के दौरान नुकसान भी हुआ और रात 1 बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को भेज जा सका| भारत में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं जहाँ बिना वजह भीड़ का फायदा उठाकर सार्वजनिक संम्पत्ति का नुकसान किया जाता है| |
||
| 2549 | Indian Railways News / रक्सौल - हावड़ा के लिए विशेष गाडीon : Sep 27, 2016 - 09:52:14 AM |
|
|
नवरात्री और दिवाली में ट्रेनों में भीड़ हद से ज्यादा बढ़ जाती है जिस वजह से स्थायी चलने वाली ट्रेनों में टिकेट मिल पाना असंभव लगता है| इसका ध्यान रखते हुए रेलवे भी स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर यात्रयों को सहूलियत देने का प्रयास करता है|हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार स्पेशल ट्रेनों की सूची बढ़ रही है खासकर कोलकाता, बिहार और उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली ट्रेनों की| हावड़ा से रकसौल के बीच दो दिन चलेगी जनसाधारण स्पेशल छठ ट्रेन, इसके अलावा कोलकाता से जयनगर होते हुए आसनसोल जाने वाली एक विशेष गाडी चलायी जाएगी|03042 नंबर की 13 सामान्य श्रेणी के डिब्बों के साथ छठ स्पेशल ट्रेन जो रक्सौल से सायं 07:45 पर 4 और 11 नवम्बर को चलेगी, सीतामढ़ी 9:50 रात में पहुंचेगी जबकि इसके दरभंगा पहुँचने का समय रात 11:45 है और हावड़ा पहुचने का अगले दिन दोपहर 12:15 है|यही गाडी हावड़ा से 3 और 10 नवम्बर को रात 10:20 पर वापिस रक्सौल के लिए चलेगी जो समस्तीपुर अगले दिन सुबह 9:55 पर समस्तीपुर, दरभंगा 11 बजे और शाम ४ बजे तक रक्सौल पहुंचेगी| |
||
| 2550 | Indian Railways News / कोल्कता-जयनगर-आसनसोल छठ पूजा स्पेशल ट्रेनon : Sep 27, 2016 - 10:12:32 AM |
|
|
कोलकाता-जयनगर-आसनसोल छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 8 और 15 नवम्बर को चलेगी| 03586 नंबर की इस ट्रेन में 9 द्वितीय शयनयान श्रेणी के और 6 सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगेंगे| ये ट्रैन 8 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जयनगर से प्रस्थान करके 12:20 पर मधुबनी, सकरी 1:16 बजे, दरभंगा 1:45 पर और समस्तीपुर 3:15 पर पहुंचेगी| इसके आसनसोल पहुँचने का समय रात 10 बजे निर्धारित किया गया है| यही ट्रैन 03585 बनकर सोमवार को कोलकाता से 7 और 14 नवम्बर 8:15 रात में चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे समस्तीपुर, 7 बजे दरभंगा, 7:50 पर सकरी, मधुबनी 8:30 पर और जयनगर 9:30 पहुँच जाएगी| Last Edit : Sep 27, 2016 - 10:47:39 AM By |
| Attachments -RailEnquiry Admin | ||||
|---|---|---|---|---|
|