| धमारा रेल हादसा की होगी उच्चस्तरीय जांच :अधीर by RailXpert on 20 August, 2013 - 11:58 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | धमारा रेल हादसा की होगी उच्चस्तरीय जांच :अधीर on 20 August, 2013 - 11:58 PM | |
मानसी-सहरसा रेल खंड के धमारा स्टेशन पर 28 लोगों के कटकर मरने की सूचना पाकर रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी सोमवार की देर रात घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। उनका सैलून रात सवा दो बजे मानसी जंक्शन पर रुका। मगर, मंत्री बाहर नहीं निकले। रात 2.40 बजे सैलून वहां से धमारा के लिए रवाना हुआ। रास्ते में बदलाघाट पर कुछ देर के लिए रुका। रात 3.10 बजे चौधरी धमारा पहुंच कर अपने सैलून से बाहर निकले। सबसे पहले वे आक्रोशित लोगों द्वारा जलाई गई 12567 अप राज्यरानी एक्सप्रेस और 55533 अप ट्रेनों को देखने गए। वहां से लौटकर स्टेशन में आगजनी व तोड़फोड़ का निरीक्षण किया। इसके बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए उन्होंने कहा, घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। क्षति की बाबत पूछे जाने पर बोले, लगभग नौ करोड़ की क्षति हुई होगी। | ||