| सारनाथ में सेनाभर्ती युवकों का उत्पात, निशाने पर रही ट्रेन by chotelal on 23 August, 2013 - 11:58 PM | ||
|---|---|---|
chotelal | सारनाथ में सेनाभर्ती युवकों का उत्पात, निशाने पर रही ट्रेन on 23 August, 2013 - 11:58 PM | |
गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस से लौट रहे सेनाभर्ती युवकों ने बुधवार की आधी रात सारनाथ में जमकर उत्पात किया। उनके निशाने पर रेलवे ही रही। कारण इंटरसिटी सारनाथ में क्यों रोकी गई। युवकों ने बोगियों व केबिन पर पथराव किया जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। कई यात्रियों को चोटें भी आई। युवकों ने हिरामनपुर क्रासिंग का बूम भी तोड़ डाला। रेलकर्मियों ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। यातायात पुलिस ने संकट मोचन का काम किया अन्यथा बवाल बढ़ जाता। | ||