| हाई स्पीड ट्रेन: अभी तक कंपनी का गठन ही नहीं हुआ by railgenie on 30 April, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | हाई स्पीड ट्रेन: अभी तक कंपनी का गठन ही नहीं हुआ on 30 April, 2013 - 06:00 PM | |
जागरण संवाददाता, मेरठ : मेरठ से दिल्ली हाईस्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। सवा दो साल पहले इस प्रोजेक्ट को लांच करने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल दिल्ली, उप्र, राजस्थान और हरियाणा के शहरों केसाथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। उप्र की ओर से तत्कालीन कमिश्नर भुवनेश कुमार ने हस्ताक्षर किए थे। सवा दो साल बीतने को हैं पर अभी तक प्रोजेक्ट को संचालित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) का गठन नहीं हो पाया है। | ||